Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता समेत बंगाल में फिर बढ़ी ठंड, और गिरा तापमान

कोलकाता समेत बंगाल में फिर बढ़ी ठंड, और गिरा तापमान

10 Jan 2026

कोलकाता समेत बंगाल में फिर बढ़ी ठंड, और गिरा तापमान

शहर में गत दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली थी, लेकिन शुक्रवार रात फिर से ठंड ने जोर पकड़ लिया। गुरुवार रात को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार रात यह गिरकर 11.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान सामान्य स्तर से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मकर संक्रांति तक पूरे बंगाल में ठंड का असर बना रहेगा। उत्तर और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा, जिससे दृश्यता कम होने की आशंका है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ और धूप खिली रहेगी। ठंडी हवाओं के कारण हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, मुर्शिदाबाद और नदिया जिलों में ठंड का ‘रियल फील’ दर्ज तापमान से भी कम महसूस होगा।

गंगासागर मेले में जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए सुबह के समय घने कोहरे को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। कोहरे के कारण काकद्वीप–कचुबेरिया फेरी और वेसल सेवाओं के बाधित होने की आशंका जताई गई है।

उत्तर बंगाल में भी ठंड का असर बरकरार रहेगा। कूचबिहार और दोनों दिनाजपुर जिलों में भी ठंड वास्तविक तापमान से कम महसूस होगी। इसके साथ ही दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक कोलकाता के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रात का तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। कम से कम अगले चार दिनों तक दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास अधिक होगा, हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता समेत बंगाल में फिर बढ़ी ठंड, और गिरा तापमान
कोलकाता समेत बंगाल में फिर बढ़ी ठंड, और गिरा तापमान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News